Country Friends - गेम सपोर्ट
क्या आपको जो चाहिए वह नहीं मिल रहा है? हमारा Netflix गेम्स आर्टिकल देखें. आप जब चाहें हमसे संपर्क भी कर सकते हैं.
प्लैटफ़ॉर्म: Android फ़ोन और टैबलेट, iPhone, iPad या iPod touch
गेम की कैटेगरी: सिम्युलेशन
प्लेयर्स की संख्या: सिंगल प्लेयर और मल्टीप्लेयर
ऑफ़लाइन खेलने की सुविधा: नहीं
क्लाउड में सेव करने की सुविधा: हां
कॉन्टेंट की रेटिंग: इसकी जानकारी Google Play Store या App Store पर देखें
भाषाएं: अरबी, चाइनीज़ (सरलीकृत), चाइनीज़ (पारंपरिक), अंग्रेज़ी, फ़्रेंच, जर्मन, इंडोनेशियाई, इटैलियन, जापानी, कोरियाई, पोलिश, पुर्तगाली (ब्राज़ील), रूसी, स्पेनिश (कैस्टिलियन), स्पेनिश (लैटिन अमेरिका), स्वीडिश, थाई, तुर्की
डेवलपर: Gameloft
गेम खेलने के लिए आपको इसे अपने डिवाइस पर इंस्टॉल करना होगा. आपके पास ये चीज़ें होनी चाहिए:
एक कंपैटिबल डिवाइस:
Android 8.0 या इसके बाद के वर्ज़न पर चलने वाला Android फ़ोन या टैबलेट
iOS 15 या इसके बाद के वर्ज़न वाला iPhone
iPadOS 15 या इसके बाद के वर्ज़न वाला iPad
ऐक्टिव Netflix सब्सक्रिप्शन
गेम को डाउनलोड, इंस्टॉल करने और खेलने के लिए इंटरनेट कनेक्शन
आपके डिवाइस पर पर्याप्त स्टोरेज स्पेस
Netflix ऐप से
Netflix ऐप की होम स्क्रीन पर मोबाइल गेम्स की एक लाइन और सबसे ऊपर गेम्स का एक शॉर्टकट होता है.
ऐप की होम स्क्रीन पर, नीचे की ओर स्वाइप करके मोबाइल गेम्स वाली लाइन ढूंढें या गेम्स वाले शॉर्टकट पर टैप करें.
ध्यान दें:मोबाइल गेम्स की लाइन या गेम्स का शॉर्टकट नहीं दिख रहा है? पक्का करें कि आपके पास Netflix ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न है. अपने Android डिवाइस पर Netflix ऐप को अपडेट करने का तरीका देखें.
गेम पर टैप करें और गेम डाउनलोड करें पर टैप करें. Play Store खुल जाएगा.
इंस्टॉल करें पर टैप करें.
गेम और आपके डिवाइस की सेटिंग्स के मुताबिक, आपको अनुमतियां स्क्रीन दिख सकती है. स्वीकर करें चुनें.
गेम डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा. यह प्रोसेस पूरा होने पर खोलें चुनें.
गेम इंस्टॉल होने के बाद, आप Netflix ऐप में मोबाइल गेम्स की लाइन या गेम्स के शॉर्टकट के ज़रिए उसे खोल सकते हैं. आप अपने डिवाइस की होम स्क्रीन या ऐप ड्रॉवर में भी इसके आइकॉन पर टैप कर सकते हैं.
गेम लॉन्च हो जाएगा. अगर आप किसी दूसरी प्रोफ़ाइल के ज़रिए खेलना चाहते हैं, तो गेम में प्रोफ़ाइल आइकॉन पर टैप करें!
Play Store से
आप Google Play Store में भी कोई गेम ढूंढ सकते हैं.
Play Store खोलें और गेम को उसके नाम से खोजें या सभी उपलब्ध Netflix गेम्स देखें.
खोज के नतीजों से गेम चुनें और इंस्टॉल करें पर टैप करें.
गेम और आपके डिवाइस की सेटिंग्स के मुताबिक, आपको अनुमतियां स्क्रीन दिख सकती है. स्वीकर करें चुनें.
गेम डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा. यह प्रोसेस पूरा होने पर खोलें चुनें.
गेम इंस्टॉल होने के बाद, आप Netflix ऐप में मोबाइल गेम्स की लाइन या गेम्स के शॉर्टकट के ज़रिए उसे खोल सकते हैं. आप अपने डिवाइस की होम स्क्रीन या ऐप ड्रॉवर में भी इसके आइकॉन पर टैप कर सकते हैं.
कहे जाने पर जारी रखें पर टैप करें और फिर अपने Netflix अकाउंट का ईमेल ऐड्रेस और पासवर्ड डालकर साइन इन करें
अपनी Netflix प्रोफ़ाइल चुनकर खेलना शुरू करें!
अगर किसी प्रोफ़ाइल की मेच्योरिटी सेटिंग, गेम की मेच्योरिटी रेटिंग से कम है या गेम को आपका डिवाइस सपोर्ट नहीं करता है, तो वह गेम उस प्रोफ़ाइल पर दिखाई नहीं देगा.
Netflix ऐप से
Netflix ऐप में, होम स्क्रीन पर मोबाइल गेम्स की एक लाइन शामिल है.
मोबाइल गेम्स की लाइन ढूंढने के लिए, ऐप में, होम स्क्रीन पर नीचे स्वाइप करें.
ध्यान दें:मोबाइल गेम्स की लाइन नज़र नहीं आ रही है? पक्का करें कि आपके पास Netflix ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न है. अपने iPhone, iPad या iPod touch पर Netflix ऐप को अपडेट करने का तरीका देखें.
गेम पर टैप करें, और फिर गेम देखें या गेम खेलें पर टैप करें.
App Store बैनर में देखें पर या क्लाउड आइकॉन पर टैप करें.
गेम डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा. यह प्रोसेस पूरा होने पर, खोलें चुनें.
गेम इंस्टॉल होने के बाद, आप उसे Netflix ऐप में मोबाइल गेम्स की लाइन में, या अपने डिवाइस के होम स्क्रीन पर, उस गेम के आइकॉन पर क्लिक करके खोल सकते हैं.
गेम लॉन्च होगा. अगर आप प्रोफ़ाइल को किसी अन्य प्रोफ़ाइल से बदलकर खेलना चाहते हैं तो गेम में प्रोफ़ाइल आइकॉन को टैप करें!
App Store से
आप App Store में भी गेम को ढूंढ सकते हैं.
App Store खोलें और गेम को उसके नाम से ढूंढें या Netflix के सभी उपलब्ध गेम्स देखें.
खोज के नतीजों से गेम चुनें, और देखें पर या क्लाउड आइकॉन पर टैप करें.
गेम डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा. यह प्रोसेस पूरा होने पर, खोलें चुनें.
गेम इंस्टॉल होने के बाद, आप उसे Netflix ऐप में मोबाइल गेम्स की लाइन में, या अपने डिवाइस के होम स्क्रीन पर, उस गेम के आइकॉन पर क्लिक करके खोल सकते हैं.
कहे जाने पर, अगला पर टैप करें और अपने Netflix अकाउंट का ईमेल ऐड्रेस और पासवर्ड डालें. लॉग इन करें चुनें.
अपनी Netflix प्रोफ़ाइल चुनकर खेलना शुरू करें!
Netflix गेम्स किड्स प्रोफ़ाइल्स में उपलब्ध नहीं हैं. अगर किसी प्रोफ़ाइल की मेच्योरिटी सेटिंग गेम की मेच्योरिटी रेटिंग से नीचे सेट की गई है, या आपका डिवाइस गेम से कंपैटिबल नहीं है तो हो सकता है कि गेम उस प्रोफ़ाइल के लिए दिखाई न दे.
गेम में कोई समस्या आ रही है? आप यहां दिए गए तरीकों से आम समस्याएं हल कर सकते हैं.
क्या आपको जो चाहिए वह नहीं मिल रहा है? हमारा Netflix गेम्स आर्टिकल देखें. आप जब चाहें हमसे संपर्क भी कर सकते हैं.