Netflix पर लाइव ईवेंट: WWE रेसलिंग कॉन्सर्ट, बॉक्सिंग के साथ और भी बहुत कुछ

सभी Netflix प्लान में लाइव ईवेंट्स बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के शामिल हैं, ताकि आप वह सब कुछ देख सकें जिसके बारे में हर कोई बात कर रहा है - ठीक उसी समय जब वह हो रहा हो! Netflix पर लाइव स्ट्रीम होने वाले स्पोर्ट्स, स्टैंड-अप कॉमेडी, अवॉर्ड शो और अन्य स्पेशल ईवेंट्स का लुत्फ़ उठाएं. लाइव स्ट्रीम के दौरान आप लाइव ईवेंट को कभी भी रीवाइंड, पॉज़ या शुरुआत से प्ले कर सकते हैं या सीधे लाइव पर भी जा सकते हैं. आप उन्हें डाउनलोड करके बाद में भी देख सकते हैं.

ध्यान दें: कुछ ईवेंट, लाइवस्ट्रीम के बाद सीमित-समय तक ही देखने और डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध हो सकते हैं.

आप ज़्यादातर नए डिवाइस पर लाइव देख सकते हैं, जिनमें शामिल हैं

  • स्मार्ट टीवी

  • स्ट्रीमिंग मीडिया प्लेयर्स

  • Android फ़ोन और टैबलेट

  • iPhone और iPad

  • Mac और Windows कंप्यूटर

  • गेम कंसोल

लाइव देखने के लिए पक्का करें कि आपके डिवाइस पर Netflix ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न है. अगर आपका डिवाइस लाइव ईवेंट देखने को सपोर्ट नहीं करता है, तो अन्य टाइटल की तरह आप उन्हें बाद में कभी भी देख सकते हैं.

हमारे सभी प्लान में लाइव ईवेंट, स्पेशल ईवेंट या अन्य नए फ़ीचर्स के बीच कमर्शियल ब्रेक शामिल हो सकते हैं. वे टीवी शो और फ़िल्में जो लाइव नहीं हैं, ऐड-फ़्री प्लान में उनमें कमर्शियल ब्रेक नहीं चलेंगे, लेकिन उनमें दूसरी तरह का कमर्शियल कॉन्टेंट चलाया जा सकता है.

लाइव ईवेंट खत्म होने के बाद, ऐड-फ़्री प्लान वाले कॉन्टेंट में से कमर्शियल ब्रेक हटा दिए जाएंगे.

ध्यान दें: ऐड-फ़्री प्लान के कुछ मामलों में, ईवेंट के लाइव होने के बाद कुछ समय तक ऐड दिखाई दे सकते हैं, लेकिन उन्हें फ़ास्ट फ़ॉर्वर्ड किया जा सकता है.

आने वाले ईवेंट्स

ध्यान दें: WWE लाइव ईवेंट्स सभी देशों में उपलब्ध नहीं हैं.

हर हफ़्ते

  • WWE Raw ईस्टर्न टाइम के अनुसार सोमवार रात 8:00 बजे / पैसिफ़िक टाइम के अनुसार शाम 5:00 बजे लाइव

  • WWE NXT ईस्टर्न टाइम के अनुसार मंगलवार रात 8:00 बजे / पैसिफ़िक टाइम के अनुसार शाम 5:00 बजे लाइव

  • WWE SmackDown ईस्टर्न टाइम के अनुसार शुक्रवार रात 8:00 बजे / पैसिफ़िक टाइम के अनुसार शाम 5:00 बजे लाइव


मई

  • Ronda Rousey बनाम Gina Carano 16 मई, 2026 को ईस्टर्न टाइम के अनुसार रात 9:00 बजे / पैसिफ़िक टाइम के अनुसार शाम 6:00 बजे लाइव

  • WWE SmackDown 29 मई, 2026 को ईस्टर्न टाइम के अनुसार सुबह 2:00 बजे / पैसिफ़िक टाइम के अनुसार सुबह 11:00 बजे लाइव एपिसोड

  • WWE Clash in Italy 31 मई, 2026 को ईस्टर्न टाइम के अनुसार दोपहर 2:00 बजे / पैसिफ़िक टाइम के अनुसार सुबह 11:00 बजे लाइव


जून

  • WWE Raw 1 जून, 2026 को ईस्टर्न टाइम के अनुसार सुबह 2:00 बजे / पैसिफ़िक टाइम के अनुसार सुबह 11:00 बजे लाइव एपिसोड

  • WWE SmackDown 5 जून, 2026 को ईस्टर्न टाइम के अनुसार सुबह 2:00 बजे / पैसिफ़िक टाइम के अनुसार सुबह 11:00 बजे लाइव एपिसोड

  • WWE Raw 8 जून, 2026 को ईस्टर्न टाइम के अनुसार सुबह 2:00 बजे / पैसिफ़िक टाइम के अनुसार सुबह 11:00 बजे लाइव एपिसोड


हाल के लाइव ईवेंटस

लाइव देखने के समय या लाइव स्ट्रीम शुरू होने के कुछ ही देर बाद टाइटल खोजें.किसी लाइव ईवेंट से पहले मुझे याद दिलाएं फ़ीचर का इस्तेमाल करें, ताकि ईवेंट शुरू होने पर या कोई नया एपिसोड उपलब्ध होने पर आपको नोटिफ़िकेशन मिल जाए. रिमांइडर सेट करने का फ़ायदा यह है कि, जब टाइटल लाइव देखने के लिए उपलब्ध होगा तब वह आपके डिवाइस के मेरी लिस्ट सेक्शन में भी दिखाई देगा.

हो सकता है कि हर लाइव ईवेंट में लाइवस्ट्रीम के दौरान ऑडियो और सबटाइटल कुछ भाषाओं में ही उपलब्ध हों. ईवेंट लाइव के बाद, Netflix पर अन्य टाइटल की तरह ही, ऑडियो और सबटाइटल की अन्य भाषाएं भी उपलब्ध हो जाएंगी (आमतौर पर लाइव स्ट्रीम के कुछ दिन बाद).

आप ज़्यादातर नए डिवाइसों पर लाइव ईवेंट देख सकते हैं.

  • अगर आपको ऐसा कोई मेसेज दिख रहा है कि ऐप को अपडेट करने की ज़रूरत है, तो पक्का करें कि Netflix ऐप और आपके डिवाइस का ऑपरेटिंग सिस्टम या फ़र्मवेयर अप-टू-डेट हों.

  • अगर आपको यह मेसेज मिल रहा है कि आपका डिवाइस लाइवस्ट्रीमिंग को सपोर्ट नहीं करता है, तो आपको किसी दूसरे डिवाइस का इस्तेमाल करना होगा.

टीवी, टीवी स्ट्रीमिंग डिवाइस और गेम कंसोल
पक्का करें कि आपके डिवाइस का सॉफ़्टवेयर अप-टू-डेट हो. अगर आपको उसे अपडेट करना नहीं आता है, तो अपना ओनर मैन्युअल देखें या मैन्युफ़ैक्चरर से संपर्क करें.

मोबाइल फ़ोन और टैबलेट

  • Android फ़ोन या टैबलेट के लिए Android OS 9 या इसका बाद का वर्ज़न और Netflix ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न होना ज़रूरी है. अपने Android डिवाइस को अपडेट करने का तरीका जानें.

  • iPhone या iPad के लिए iOS/iPadOS वर्ज़न 18 या इसके बाद का ऑपरेटिंग सिस्टम और Netflix ऐप का लेटेस्ट वर्ज़न होना चाहिए. अपना iPhone या iPad अपडेट करने का तरीका जानें.

    ध्यान दें: आप अपने मोबाइल डिवाइस को वीडियो केबल या अडैप्टर से जोड़कर टीवी पर देख सकते हैं. ध्यान दें कि सभी डिवाइस और केबल कम्पैटिबल नहीं होते हैं.

कंप्यूटर
आप अपने ब्राउज़र में या Windows 10 और उसके बाद के वर्ज़न में Netflix ऐप पर लाइव देख सकते हैं. आपके ब्राउज़र का वर्ज़न लेटेस्ट है या नहीं, यह पक्का करने के लिए Netflix सपोर्टेड ब्राउज़र और सिस्टम की शर्तें देखें.


सपोर्टेड नहीं है:

  • Chromecast का 1ला - 3रा जनरेशन और Ultra. (हालांकि, Chromecast with Google TV वाले मॉडल सपोर्टेड हैं.)

  • Chrome ब्राउज़र से TV या बाहरी डिस्प्ले पर कास्ट करना.

  • कुछ ऐसे ऐप्स और फ़ीचर्स जो आपके मोबाइल डिवाइस की स्क्रीन को किसी TV या बाहरी डिस्प्ले पर कास्ट या वायरलेस तरीके से मिरर करते हैं (जैसे कि Google Cast)

ऊपर बताए गए डिवाइस के अलावा भी कुछ डिवाइस ऐसे हो सकते हैं, जो लाइव स्ट्रीम को सपोर्ट नहीं करते हैं. ऐसा आमतौर पर इसलिए होता है, क्योंकि उस डिवाइस पर मौजूद Netflix ऐप या सॉफ़्टवेयर को ऐसे वर्ज़न पर अपडेट नहीं किया जा सकता जो लाइवस्ट्रीमिंग को सपोर्ट करता हो या अब सक्रिय रूप से सपोर्ट नहीं कर रहा है.

अगर लाइव ईवेंट देखने के लिए आपके पास कोई सपोर्टेड डिवाइस नहीं है, तो ज़्यादातर लाइव ईवेंट्स आमतौर पर लाइवस्ट्रीम के कुछ दिनों बाद, Netflix पर मौजूद दूसरे टाइटल्स की तरह ही देखने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे. तब तक, आपको यह मेसेज दिखता रहेगा कि आपका डिवाइस लाइवस्ट्रीमिंग को सपोर्ट नहीं कर पा रहा है.

ध्यान दें:अगर आपकी प्रोफ़ाइल की भाषा की सेटिंग्स, लाइव ईवेंट की मूल भाषा से अलग हैं, तो ज़रूरी नहीं है टाइटल हमेशा लाइव स्ट्रीम के तुरंत बाद उपलब्ध हो. जब सबटाइटल्स पूरे हो जाएंगे और आपकी पसंदीदा भाषा में देखने के लिए उपलब्ध हो जाएंगे, तब आप देख पाएंगे.

अगर आपको लाइव देखने में समस्या आ रही है, तो वह विकल्प चुनें जो आपकी समस्या से सबसे अच्छी तरह मैच करता हो.

अगर आपको इनमें से कोई एरर मेसेज मिलता है, तो मदद के लिए उससे संबंधित आर्टिकल पर जाएं:

अगर आपको कोई दूसरा एरर मेसेज या एरर कोड दिख रहा है, तो किसी मिलतेजुलते आर्टिकल के लिए हमारे सहायता केंद्र में ठीक वही मेसेज या कोड खोजें और स्टेप्स को फ़ॉलो करें.

अगर आपकी समस्या से जुड़ा कोई आर्टिकल नहीं मिल रहा है, तो और मदद पाने के लिए हमसे संपर्क करें.

अगर आप लाइव देखने में किसी और समस्या का सामना कर रहे हैं, तो ये ऑप्शंस सामान्य समस्याओं को ठीक करने में मदद कर सकते हैं. हर स्टेप के बाद, Netflix दोबारा चालू करें.

  • अपने डिवाइस को 15 सेकंड बंद करके दोबारा चालू करें.

  • अपना होम नेटवर्क रीस्टार्ट करें.

अगर इन स्टेप्स से आपकी समस्या ठीक नहीं होती है या आप लाइव नहीं देख पाते, तो हमारे सहायता केंद्र में समस्या खोजें जिसमें इसके लिए बेहतर तरीके मिल सकते हैं.

अगर आपकी समस्या से जुड़ा कोई आर्टिकल नहीं मिल रहा है, तो और मदद पाने के लिए हमसे संपर्क करें.