Netflix पर गेम्स खेलें
Netflix के मेंबर, Netflix.com के ज़रिए अपने टीवी पर और कंप्यूटर पर गेम्स खेल सकते हैं. यह एक बीटा एक्सपीरियंस है और अभी तक सभी देशों और सभी डिवाइसों पर उपलब्ध नहीं है.
आपकी मेंबरशिप में सभी मोबाइल और टीवी गेम्स शामिल हैं: कोई ऐड, फ़ीस या इन-ऐप खरीदारी नहीं.
फ़िलहाल, ये गेम्स ऑस्ट्रेलिया, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, ब्राज़ील, कनाडा, फ़िनलैंड, फ़्रांस, जर्मनी, आयरलैंड, इटली, मेक्सिको, नीदरलैंड, न्यूज़ीलैंड, पोलैंड, दक्षिण अफ़्रीका, स्पेन, स्वीडन, स्विट्ज़रलैंड, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में उपलब्ध हैं. भविष्य में और देशों को भी जोड़ा जाएगा.
ध्यान दें: अगर आप ऐसे गेम ढूंढ रहे हैं जिन्हें आप डाउनलोड करके अपने मोबाइल डिवाइस पर खेल सकते हैं, तो Netflix मोबाइल गेम्स देखें.
क्या मेरे डिवाइस पर गेम चल सकते हैं?
खेलने का तरीका
किसी गेम से बाहर निकलना
टीवी: अपने फ़ोन या टैबलेट पर Netflix का "N" बटन दबाएं या अपने टीवी रिमोट पर बैक बटन का इस्तेमाल करें.
कंप्यूटर ब्राउज़र: Shift + Tab दबाकर रखें और गेम से बाहर निकलें पर क्लिक करें.
ट्रबलशूटिंग
और मदद चाहिए?
अगर ऊपर दिए गए स्टेप्स से आपकी समस्या हल नहीं होती या आप कोई फ़ीडबैक शेयर करना चाहते हैं:
फ़ीडबैक: गेम सेशन से बाहर निकलने के बाद, आप अपने मोबाइल कंट्रोलर या कीबोर्ड के ज़रिए फ़ीडबैक दे सकते हैं.
हमसे संपर्क करें: और सहायता के लिए आप कभी भी हमसे संपर्क कर सकते हैं.
जानकारी इकट्ठा करना और प्रोसेस करना
जो कुछ भी Netflix प्रायवेसी स्टेटमेंट में बताया गया है, उसके अलावा, जब आप टीवी और Netflix.com पर गेम्स खेलते हैं, तो गेम खेलने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले Netflix ऐप, डिवाइस और Netflix अकाउंट (अगर आपने लॉग इन किया हुआ है) के बारे में हम अपने-आप जानकारी हासिल और इकट्ठा करते हैं.
अगर आप कंट्रोलर के तौर पर मोबाइल डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं, तो गेमप्ले की जानकारी उस Netflix अकाउंट से लिंक होती है जिससे टीवी पर Netflix गेम चल रहा है. हम इस जानकारी का इस्तेमाल Netflix प्रायवेसी स्टेटमेंट के अनुसार करते हैं.