Netflix पर उपलब्ध टीवी शो और फ़िल्मों की मेच्योरिटी रेटिंग्स

Netflix पर टीवी शो और फ़िल्मों की मेच्योरिटी रेटिंग की मदद से अपने और परिवार के लिए सोच-विचार कर कॉन्टेंट चुनें.

  • मेच्योरिटी रेटिंग, Netflix या किसी क्षेत्र में कॉन्टेंट देखने के स्टैंडर्ड तय करने वाला ऑर्गनाइज़ेशन तय करता है.

  • Netflix इस आधार पर मेच्योरिटी रेटिंग तय करता है कि किसी टाइटल में मेच्योर कॉन्टेंट को कितनी बार दिखाया गया है और उसका कितना असर होता है, जैसे कि कॉन्टेंट में किस हद तक हिंसा, सेक्स, गाली-गलौच वाली भाषा, नग्नता या नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया गया है.

  • अगर किसी टीवी शो या फ़िल्म में मेच्योर कॉन्टेंट मौजूद है, तो Netflix उसकी जानकारी भी देता है.

  • टीवी शो के विवरण पेज पर दिखने वाली मेच्योरिटी रेटिंग और एडवाइज़री, सीरीज़ की कुल रेटिंग या सबसे उच्च मेच्योरिटी लेवल को दर्शाती है.

    ध्यान दें:एक से अधिक सीज़न वाले टीवी शो में, जब आप पहली बार टाइटल चलाते हैं तो हम स्क्रीन के ऊपरी कोने में आपके द्वारा देखे जा रहे सीज़न की रेटिंग दिखाते हैं. ये रेटिंग पूरे शो की कुल रेटिंग या मैच्योर कॉन्टेंट थीम से अलग हो सकती हैं.

  • हर क्षेत्र के मुताबिक टीवी और फ़िल्म की रेटिंग अलग-अलग हो सकती हैं.

आपके देश में, Netflix नीचे दी गई टीवी और फ़िल्म रेटिंग्स का इस्तेमाल करता है:

बच्चों के लिए सिफ़ारिश

सभी

सभी देख सकते हैं

7+

7 साल और इससे ज़्यादा उम्र के लोग देख सकते हैं

10+

10 साल और इससे ज़्यादा उम्र के लोग देख सकते हैं

टींस के लिए सिफ़ारिश

13+

13 साल और इससे ज़्यादा उम्र के लोग देख सकते हैं

अडल्ट्स के लिए सिफ़ारिश

16+

16 साल और इससे ज़्यादा उम्र के लोग देख सकते हैं

18+

18 साल और इससे ज़्यादा उम्र के लोग देख सकते हैं

किसी टाइटल की मेच्योरिटी रेटिंग आप यहां देख सकते हैं:

  • पहली बार टाइटल को प्ले करने पर, रेटिंग आपकी स्क्रीन के ऊपरी किनारे पर थोड़ी देर के लिए दिखाई देगी.

  • टीवी शो या फ़िल्म के विवरण पेज पर दिखाई देगी. हर डिवाइस पर यह जानकारी अलग-अलग जगहों पर दिख सकती है.

टाइटल की रेटिंग के साथ ही आपको उसके कॉन्टेंट के बारे में भी जानकारी मिलेगी, जिससे रेटिंग तय होती है (उदाहरण के लिए: सेक्स, भाषा, नग्नता).

यहां बताया गया है कि आप अपने डिवाइस के आधार पर प्रोफ़ाइल के लिए मैच्योरिटी रेटिंग लेवल कैसे सेट कर सकते हैं:

Android फ़ोन या टैबलेट, iPhone या iPad

ध्यान दें: किड्स प्रोफ़ाइल के लिए मेच्योरिटी रेटिंगलेवल को एडिट करने के लिए, आपको वेब ब्राउज़र का इस्तेमाल करना होगा.

  1. Netflix ऐप खोलें.

  2. नीचे दाईं ओर, मेरा Netflixपर टैप करें.

  3. सबसे ऊपर, प्रोफ़ाइल के नाम पर टैप करें.

  4. प्रोफ़ाइल मैनेज करेंपर टैप करें.

  5. एडिट करने के लिए प्रोफ़ाइल चुनें.

  6. देखने पर पाबंदियांपर टैप करें.

  7. मेच्योरिटी रेटिंगपर टैप करें.

  8. अपने Netflix अकाउंट का पासवर्ड डालकर अपनी पहचान वेरिफ़ाई करें.

    • अगर आपने अकाउंट के लिए कोई पासवर्ड नहीं चुना है, तो "वेब ब्राउज़र" के नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपनी सेटिंग्स को ही बदलें.

  9. अपनी पसंद का मेच्योरिटी रेटिंग लेवल सेट करें.

वेब ब्राउज़र

  1. किसी वेब ब्राउज़र से अपने अकाउंट पेज पर जाएं.

  2. प्रोफ़ाइल्सचुनें.

  3. पैरेंटल कंट्रोल्स एडजस्ट करेंं चुनने के बाद, कोई प्रोफ़ाइल चुनें.

  4. अपने ईमेल पर कोड भेजकर अपनी पहचान वेरिफ़ाई करें या अपने Netflix अकाउंट का पासवर्ड डालें.

  5. अपनी पसंद का मेच्योरिटी रेटिंग लेवल सेट करें.

  6. सेव करें चुनें.

ध्यान दें: प्रोफ़ाइल के लिए गेम की रेटिंग शो या फ़िल्म की मेच्योरिटी सेटिंग्स के अनुसार होती हैं. ज़्यादा जानकारी के लिए Netflix पर गेम्स के लिए मेच्योरिटी रेटिंग देखें.

अगर प्रोफ़ाइल के लिए कोई खास मेच्योरिटी लेवल सेट किया गया है, तो उनके ज़रिए सिर्फ़ वे टाइटल ही देखे जा सकेंगे जो मेच्योरिटी रेटिंग के चुने गए लेवल के मुताबिक सही होंगे.

अगर आपको किसी किड्स प्रोफ़ाइल पर मेच्योरिटी लेवल बदलने में परेशानी हो रही है, तो मैं Netflix किड्स एक्सपीरियंस में मेच्योरिटी रेटिंग की लिमिट नहीं बदल पा रहा/रही हूं आर्टिकल देखें.

ज़्यादा जानकारी के लिए, Netflix पर पैरेंटल कंट्रोल्स देखें.

आप किसी व्यक्ति की प्रोफ़ाइल से भी विशेष शो और फ़िल्में ब्लॉक कर सकते हैं.