Netflix से आने वाले टेक्स्ट मेसेज को मैनेज करना

आप Netflix से टेक्स्ट मेसेज पाने या नहीं पाने का विकल्प, अपने अकाउंट पेज पर जाकर चुन सकते हैं, जो कि नोटिफ़िकेशन सेटिंग्स के नीचे होगा.

अपना फ़ोन नंबर जोड़ने और वेरिफ़ाई करने के बाद, आपको Netflix से ये टेक्स्ट मेसेज मिल सकते हैं:

  • अकाउंट ऐक्सेस और रिकवरी मेसेज: अपने अकाउंट में साइन इन करने या अपना पासवर्ड फिर से पाने में आपकी सहायता के लिए.

  • अकाउंट मेसेज: आपके Netflix अकाउंट के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी.

आप Netflix के टेक्स्ट मेसेज से ऑप्ट आउट भी कर सकते हैं और टेक्स्ट मेसेज का जवाब देकर सहायता पा सकते हैं. इन मेसेज का उपयोग करें:

  • STOP: सभी मेसेज रोक दिए जाएंगे.

  • HELP: आपको Netflix सहायता केंद्र पर ले जाया जाएगा.

ध्यान दें: मेसेज और डेटा रेट लागू हो सकते हैं. मेसेज की फ़्रीक्वेंसी बदलती रहती है.

अगर आप Netflix से टेक्स्ट मेसेज नहीं पाना चाहते हैं, तो अपने अकाउंट पेज के सिक्योरिटी सेक्शन में, पहले मोबाइल फ़ोन चुनें, और फिर फ़ोन नंबर डिलीट करें बटन चुनें.

ज़्यादा विषयों पर जानकारी के लिए, हमारा प्राइवेसी और सिक्योरिटी सहायता पेज देखें.